फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़मेर बॉर्डर से 2 महिलाओं समेत पांच पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, जांच जारी

Mon, 05 Jun 2017 02:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पाकिस्तान के संदिग्ध नागरिक
विज्ञापन
राजस्थान से सटी भारत-पाकिस्तान सीमा से संदिग्धों व जासूसों के पकड़ने का सिलसिला जारी है। सरहद से सटे बाड़मेर जिले में गडरा रोड क्षेत्र के लाखासर गांव में पाकिस्तान के पांच संदिग्ध नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह गिरफ्तार हुए इन लोगों में दो महिलाएं और तीन पुरुष हैं। इन सभी को प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने के कारण गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि बाड़मेर जिले के करीब आधा दर्जन से ज्यादा सीमावर्ती थाना क्षेत्र प्रतिबंधित थाना क्षेत्र घोषित किए गए है। इन पकड़े गए लोगों से पुलिस और दूसरी सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ में जुटी हुई है कि यह लोग यहां क्यों पहुंचे और इनको यहां तक कौन लेकर आया है। सुरक्षा एजेंसिंयां इन सभी से पूछताछ में जुट गईं हैं।

गडरा थानाधिकारी करण सिंह चारण ने बताया की रासलानी गांव निवासी गोरधन राम भील से मिलने के लिए पाकिस्तान से चांदू पुत्र थानु भील निवासी हतुंगा सांगड़ पाकिस्तान, धाई पत्नी चांदू निवासी हतुंगा सांगड पाकिस्तान, धर्मी पत्नि भगवानदास भील सांगड पाकिस्तान , खोजो पुर्र कायम भील खीपरो सांगड पाकिस्तान हाल निवासी अल्कोसर नगर जोधपुर , नरेश पुत्र खोजो निवासी खीपरो सांगड़ पाकिस्तान हाल निवासी अल्कोसर नगर जोधपुर कुल पांच लोग बिना अनुमति के इस इलाके में आए हैं। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें