बिनानी सीमेंट प्लांट में लगी आग के बाद उठता धूंआ
- फोटो : self
सिरोही के पिंडवाड़ा में बिनानी सीमेंट के प्लांट में मंगलवार सवेरे बड़ा हादसा हो गया जिसमें दो महिला मजदूरों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पिंडवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार प्रथमदृष्टया ये हादसा प्लांट में कहीं शॉर्ट सर्किट होने से बताया गया है जिसके बाद एकाएक आग लग गई और प्लांट में काम रहीं दो महिला मजदूर इसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद दमकल की कई गाड़ियां भी मौके पर पहुंची और आग को बुझाने के प्रयास शुरु किए गए।
इधर महिला मजदूरों की मौत के बाद बिनानी सीमेंट प्लांट में कार्यरत अन्य मजदूरों और कर्मचारियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। अन्य मजदूर सीमेंट प्लांट में तोड़फोड़ करते हुए मृतकाओं के शवों को प्लांट के अंदर ले जाने की मांग करते रहे। मजदूरों ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की है।