फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुरः टायर फैक्ट्री में आग, पांच लोग जिंदा जले

Thu, 06 Apr 2017 08:21 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आग से झुलसे
विज्ञापन
जयपुर के नजदीक चौमू क्षेत्र स्थित एक टायर फैक्ट्री में बुधवार देर रात्रि आग लग गई। जानकारी के अनुसार चौमू के गोविंदगढ़ में अवैध रुप से चल रही फैक्ट्री में बॉयलर लीक होने सात लोग बुरी तरह झुलस गए। जिसमें से पांच लोगों की एसएमएस अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। मरने वाले सभी मजदूर है जो कि यूपी और बिहार के निवासी थे। देर रात्रि जब फैक्ट्री में आग की सूचना मिली तो बड़ी संख्या में पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव का कार्य प्रारंभ किया।
विज्ञापन


क्षेत्र के एसडीएम ने बताया कि फैक्ट्री में आग से बचाव के किसी भी तरह के संसाधन उपलब्ध नहीं है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस फैक्ट्री में पुराने टायरों से तेल निकालने का काम होता है। साथ ही इस फैक्ट्री के नाम का बोर्ड तक यहां नहीं है। मरने वाले लोगों के परिजनों ने बताया कि इस फैक्ट्री को मालिक ने किसी ठेकेदार को लीज पर दे रखा था। लेकिन घटना के बाद से मालिक या ठेकेदार से कोई संपर्क नहीं हो सका है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से घटना की जांच के सबंध में आदेश जारी कर दिए गए है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें