पूर्व गृहमंत्री समेत कांग्रेस के दर्जनभर नेताओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
कोटा में हैंगिंग ब्रिज का निर्माण हो चुका है, लेकिन अभी तक इसका उद्घाटन नहीं हुआ। कांग्रेस की ओर से इसे जनता के लिए खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के दौरान कथित हंगामे के मामले में आरकेपुरम थाना पुलिस ने पूर्व गृहमंत्री शांति धारीवाल सहित दर्जनभर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
हैंगिंग ब्रिज की सिक्योरिटी एजेंसी ने पुलिस को रिपार्ट दी है कि धारीवाल अपने समर्थकों के साथ जबरन हैंगिंग ब्रिज पर चढ़े और हंगामा किया।
उधर, धारीवाल ने अपनी सफाई में कहा कि उनके पर लगाया गया यह मुकदमा झूठा है। उन्होंने कहा कि मेरी जिंदगी का पहला मुकदमा है, वो भी झूठा ही है। धारीवाल ने कहा कि देशभर में बीजेपी की सरकार कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा लगा रही है। उन्होंने कहा कि हैंगिंग ब्रिज को शुरू से सिर्फ और सिर्फ पीएम, सीएम से उद्घाटन करवाने के लिये रोका जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।