फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी ने रोकी ‘परमाणु’ की शूटिंग

Thu, 06 Jul 2017 02:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फिल्म के सैट पर आंधी तूफान के बाद ये हुए हाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वर्ष 1998 में पोकरण क्षेत्र की फील्ड फायरिंग रेंज में किए गए परमाणु परीक्षण को आधार बनाकर बनाई जा रही ‘परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोकरण’की शूटिंग इन दिनों जैसलमेर से करीब 40 किलोमीटर दूर सम के रेतीले लखमणा क्षेत्र में की जा रही है। इसके लिए फिल्म के मुख्य कलाकार जॉन अब्राहम और अन्य कलाकार जैसलमेर पहुंचे हुए हैं और शूटिंग में हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन तेज़ आंधी ने जॉन अब्राहम को शूटिंग करने से रोक दिया। 
विज्ञापन


आंधी इतनी तेज़ थी की शूटिंग स्थल पर रखा सामान अपनी जगह से उड़ने लगा।  मौके की नजाकत को देखते हुए शूटिंग को फिलहाल निरस्त किया गया तथा अगले समय तक मौसम सही होने तक शूटिंग को कैंसिल किया गया। हालांकि इससे फिल्म के निर्माता को लाखों का नुकसान हुआ है। 

 
विज्ञापन

परमाणु परीक्षण स्थल का दिया जा रहा है रुप

आंधी से उखड़ा सैट - फोटो : amar ujala
फिल्म की शूटिंग के लिए सम के लखमणा स्थित रेतीले धोरों को फील्ड फायरिंग रेंज का रूप दिया गया है। यह पूरा इलाका मिलिट्री स्टेशन के अनुरूप तैयार किया गया है। लगाए गए सेट में प्रवेश द्वार, ऊंचे सुरक्षा मचान और बड़ी संख्या में सेना के वाहनों को शामिल किया गया है। यहां दिन के अलावा रात के समय भी शूटिंग  की जा रही है। संभवतया इसी जगह पर परमाणु परीक्षण के विस्फोट का दृश्य फ्ल्मिाया जाएगा। 

जानकारी के अनुसार ‘परमाणु:द स्टोरी ऑफ पोकरण’ इसी वर्ष के 8 दिसम्बर को रिलीज की जाएगी। अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा बोमन ईरानी और डायना पेंटी की मुख्य भूमिकाएं हैं। 

जैसलमेर से पहले पोकरण शहर में गत जून माह में फिल्म के विभिन्न दृश्य फिल्माए जा चुके हैं। गौरतलब है कि वर्ष 1998 के 11 और 13 मई को जैसलमेर जिले के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में परमाणु परीक्षण किए गए थे, जिसका पता अमेरिका सहित दुनिया के किसी देश को नहीं चल सका और सारी दुनिया तब भौंचक्की रह गई थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें