फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रक ने कुचला, 100 मीटर तक घसीटते ले गया, मौके पर दोनों ने दम तोड़ा

Tue, 11 Oct 2022 08:36 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बाइक सवार पिता पुत्र गोविंदगढ़ से चौमूं की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में पीछे से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
रोड एक्सीडेंट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर-बीकानेर हाईवे पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय के पास एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। तेज रफ्तार ट्रक दोनों को करीब 100 मीटर तक घसीट कर ले गया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बावरियों की ढाणी ढोढ़सर निवासी रामपाल यादव (55) और उनका पुत्र भैरूराम (35) मोटरसाइकिल पर सवार होकर गोविंदगढ़ से चौमूं की ओर जा रहे थे। पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी । ट्रक दोनों को घसीटते हुए ले गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। राजमार्ग पर हुआ हादसा एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें