राजस्थान में किसानों द्वारा आत्महत्या करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। आज भी एक किसान ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह कर्ज बताया जा रहा है।
कर्ज के बोझ से परेशान होकर कि किसानों द्वारा आत्महत्या करने के अब तक पांच मामले सामने आ चुके हैं। ताजा मामला श्रीगंगानगर के ठंडी गांव का है। यहां एक किसान ने आत्महत्या कर ली।बताया जा रहा है कि किसान को कुछ दिन पहले ही बैंक से एक नोटिस मिला था, जिसमें उसे ऋण नहीं चुकाने पर कार्रवाई के लिए कहा गया था। इसके बाद से ही किसान परेशान था।
उधर, घटना के बाद बड़ी संख्या में किसान मृतक के घर पर एकत्र हो गए हैं। गुस्साए किसानों ने मृतक के परिवार वालों को मुआवजा देने की राज्य सरकार से मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि कोई सकारात्मक आश्वासन नहीं मिलता है तो मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।