फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: 15 जून से राजस्थान के सभी संभाग मुख्यालयों पर शुरु होगा महापड़ाव

Sat, 10 Jun 2017 05:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
किसान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्थान में 15 जून से किसान आंदोलन शुरु होगा। इसके तहत जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर, भरतपुर और अजमेर संभाग मुख्यालयों पर किसान अनिश्चितकालीन पड़ाव डालेंगे। जयपुर में वीटी रोड पर शिप्रा पथ थाने के सामने किसानों का महापड़ाव होगा।  
विज्ञापन


इस महापड़ाव को लेकर शनिवार को  भारतीय किसान संघ की जयपुर इकाई की बैठक वैशाली नगर कार्यालय में हुई। जिसमें 15 जून से शुरु होने वाले आंदोलन की रुपरेखा पर विचार—विमर्श किया। प्रचार प्रमुख जयपुर प्रांत राजीव दीक्षित ने बताया कि बिजली कम्पनियों की नीतियों में मौजूद विसंगतियों के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। इसमें कई प्रावधान एक तरफा है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलवाने एवं खेत में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था करवाने समेत अन्य कई मांगें हैं, जिनकों लेकर ये आंदोलन किया जा रहा है।

जोधपुर में भी इस आंदोलन की तैयारियां चल रही है। अनुमान है कि सबसे ज्यादा किसान जोधपुर संभाग पर आयोजित महापड़ाव में जुटेंगे। यहां करीब 50 हजार किसानों के शामिल होने का अनुमान हे। इसके लिए घर—घर जाकर किसानों को न्यौता दिया जा रहा है। साथ ही आंदोलन के दौरान खान—पान की व्यवस्था की भी किसानों ने तैयारी कर ली है। किसानों को लाने के लिए बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्रोली का इंतजाम किया जा रहा है।  
विज्ञापन


दूसरी तरफ, इस आंदोलन से केंद्र और राज्य सरकार की चिंताएं बढ़ गई है। कोटा में किसान पहले से ही लहसुन के समर्थन मूल्य की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें