फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का चक्काजाम स्थगित, आंदोलनकारियों ने की अब ये नई घोषणा

Sat, 24 Feb 2018 03:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्थान में किसान नेताओं को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में प्रस्तावित चक्काजाम किसान नेताओं की रिहाई के बाद स्थगित कर दिया गया है। साथ ही सीकर के रामू का बास में चल रहा हाईवे जाम भी खोल दिया गया है। 

विज्ञापन



गौरतलब है कि कर्ज माफी समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने बृहस्पतिवार को विधानसभा पर पड़ाव डालने के लिए जयपुर कूच किया था। इस दौरान इन्हें जयपुर की सीमा पर रोक दिया गया था और किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद किसानों ने सीकर के रामू का बास में पड़ाव डालकर हाईवे जाम कर दिया और शनिवार से प्रदेशभर में चक्काजाम की चेतावनी दी थी। यह मामला शुक्रवार को राज्य विधानसभा में भी उठा था। इसके बाद गृहमंत्री ने गिरफ्तार किसान नेताओं को रिहा करने का बयान दिया। 

शुक्रवार देर रात किसान नेता अमराराम रिहा होकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। इसके बाद चक्काजाम आंदोलन वापस ले लिया गया। रामू का बास से भी पड़ाव हटा दिया गया है। इस पड़ाव के कारण दो दिन से खाटू श्याम जी मेले में आने वाले यात्री खासा परेशान हो रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जारी रहेगा आंदोलन, अब ये होगा

किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
रिहाई के बाद पूर्व विधायक व किसान महासभा के राष्ट्रीय अमराराम ने कहा किसान आंदोलन जारी रहेगा। राज्य में संपूर्ण कर्ज माफी और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को किसानों के हित में लागू किया जाना चाहिए। 

अमराराम के अनुसार, आंदोलन के अगले चरण की रणनीति तैयार की जा रही है। इसके तहत विधायकों और मंत्रियों को गांवों में नहीं घुसने दिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें