सीकर जिले के रींगस थाना इलाके के आभावास गांव में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक देर रात अपने खेत में पानी दे रहा था। इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल हो गया।
पुलिस के मुताबिक आभावास निवासी मालीराम सोमवार देर रात खेत में पानी दे रहा था। उसी समय वह करंट की चपेट में आ गया जिाके बाद वो बुरी तरह से झुलस गया। हादसे के बाद मालीराम के परिजन उसे रींगस अस्पताल लेकर आए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही रींगस पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को रींगस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।