कर्ज माफी सहित विभिन्न मांगों को लेकर बीते 12 दिनों से आंदोलन कर रहे किसान आज भी चक्कजाम व प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को सरकार के साथ हुई वार्ता विफल होने के बाद राजस्थान के विभिन्न जिलों में किसानों ने चक्काजाम जारी रखने की चेतावनी दी।
इसका असर आज सुबह से ही दिखने लगा है। सीकर, चूरू सहित बीकानेर व श्रीगंगानगर में भी किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हालांकि आज सुबह करीब एक बजे किसान नेताओं और सरकार के बीच होने वाली वार्ता में कुछ हल निकलने की उम्मीद है।