फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर बवाल: पोस्टमार्टम अटका, सुरक्षा में शव, इन मांगों पर अड़े परिजन

Sat, 09 Sep 2017 03:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
जयपुर में हुए बवाल के दौरान जिस युवक की मौत हो गई थी, उसके परिजन पोस्टमार्टम नहीं करवाने को लेकर अड़े हुए हैं। परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी, तब तक पोस्टमार्टम नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


जयपुर के रामगंज क्षेत्र में कल रात हुए बवाल में एक युवक की मौत हो गई थी। युवक के शव को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। शव की सुरक्षा में आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुलिस व प्रशासन युवक के पोस्टमार्टम के लिए उसके परिजनों से समझाइश कर रहे हैं, लेकिन परिजन चार मांगों को लेकर अड़े हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक इन चार मांगों में आर्थिक मुआवजे के साथ ही एक परिजन को सरकारी नौकरी की मांग की जा रही हैं।
विज्ञापन

न्यायिक जांच सहित ये और हैं मांगें

जयपुर कर्फ्यू - फोटो : self
इसके साथ ही परिजनों की ओर से मामले में न्यायिक जांच करवाने की मांग के साथ ही हत्या का मामला दर्ज करने की मागं भी की जा रही है। परिजनों से बातचीत करने में प्रशासन जुटा हुआ है। इसमें बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी और विधायक मोहन लाल गुप्ता भी समझाईश में जुटे हुए हैं।

गौरतलब है कि रामगंज थाना इलाके में कल रात को जमकर बवाल हुआ। रामगंज थाने के सामने प्रदर्शनकारियों ने जहां पहले नारेबाजी की और फिर पत्थर फेंके। उपद्रव और बढ़ा तो गाड़ियों को आग लगा दी। बवाल में जहां एक युवक की मौत हो गई, वहीं कई पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें