अस्पताल के बाहर आत्मा लेने के लिए डेरा जमाए मृतका के परिजन
- फोटो : Amar Ujala
कोटा के एमबीएस अस्पताल में आज फिर अंधविश्वास का नजारा देखने को मिला। यहां दो साल पहले मर चुकी एक महिला की आत्मा लेने उसके परिजन पहुंचे।
यह परिजन करीब 100 किलोमीटर दूर कर सफर कर यहां पहुंचे और फिर अस्पताल में पूजा-पाठ करने लगे। अस्पताल प्रशासन ने इन्हें टोका, लेकिन वे नहीं मानें। पुलिस का इत्तला दी गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के परिजनों को समझाया। वे पूजा-पाठ से नहीं मानें। हां, इतना जरूर रहा कि वे ये पूजा--पाठ जल्दी निपटाकर वहां से चले गए।