फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में फिर अंधविश्वास, आत्मा लेने पहुंचे मृतक के परिजन

Fri, 17 Nov 2017 05:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर आत्मा लेने के लिए डेरा जमाए मृतका के परिजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोटा के एमबीएस अस्पताल में आज फिर अंधविश्वास का नजारा देखने को मिला। यहां दो साल पहले मर चुकी एक महिला की आत्मा लेने उसके परिजन पहुंचे। 
विज्ञापन


यह परिजन करीब 100 किलोमीटर दूर कर सफर कर यहां पहुंचे और फिर अस्पताल में पूजा-पाठ करने लगे। अस्पताल प्रशासन ने इन्हें टोका, लेकिन वे नहीं मानें। पुलिस का इत्तला दी गई।  

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के परिजनों को समझाया। वे पूजा-पाठ से नहीं मानें। हां, इतना जरूर रहा कि वे ये पूजा--पाठ जल्दी निपटाकर वहां से चले गए। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तांत्रिक की सलाह पर आत्मा लेने पहुंच गए

मृतका के परिजनों से समझाइश करते डॉक्टर - फोटो : Amar Ujala
दरअसल, करीब 2 साल पहले बूंदी जिले के हिंडोली निवासी मूर्ति नामक महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद परिवारजन मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान थे। भोपा और तांत्रिकों ने मृतका की आत्मा लाने की सलाह दी जिस पर करीब दो दर्जन महिलाएं और पुरुष अस्पताल पहुंचे । 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें