फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता बोली, पुलिस और कानून पर भरोसा रख अन्य पीड़ित भी आएं आगे

Sat, 23 Sep 2017 08:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मीडियाकर्मियों से बातचीत करती पीड़िता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यौन शोषण आरोप में फंसे फलाहारी बाबा को अलवर की स्थानीय अदालत द्वारा 15 दिनों के लिए जेल भेजे जाने के बाद पीड़िता ने अदालत और पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया है। 
विज्ञापन


अलवर में पीड़िता ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि, मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि मेरे साथ न्याय होगा। पीड़िता ने कहा कि जिस तरह मुझे फलाहारी बाबा के कारनामों को उजागर करने की हिम्मत मिली, ऐसे ही अन्य पीड़िताओं को भी आगे आना चाहिए। उसने कहा कि पुलिस और न्यायपालिका पर भरोसा रखते हुए ऐसे बाबाओं का भांडा फोड़ना चाहिए।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली पीड़ित छात्रा ने कहा कि राजस्थान की पुलिस ने ना केवल इस मामले में तुरंत प्रसंज्ञान लिया, बल्कि तीन दिनों के भीतर ही बाबा को जेल भी भिजवा दिया। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

पिता ने भी कहा मां दुर्गा ने बेटी को दिलाया न्याय

मीडियाकर्मियों से बातचीत करते पीड़ित युवती के पिता - फोटो : amar ujala
इधर, पीड़िता के पिता भी अदालत के फैसले से संतुष्ट दिखाई दिए। पिता ने कहा कि अब हम आगे उम्मीद कर रहे हैं कि फलाहारी बाबा को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। जिस तरह से मेरी बेटी ने खुद ही बहादुरी दिखाते हुए न्यायपालिका का दरवाजा खटखटाया है, ऐसे ही अन्य बेटियों को भी आगे आना चाहिए।

पीड़ित युवती के पिता ने एक सवाल के जबाव में कहा कि नवरात्रों में मां दुर्गा ने हमारी बेटी को न्याय दिलाया है और मेरी आस्था बाबाओं में नहीं,  वरन भगवान में है। जो लोग ऐसे पवित्र स्थान पर बैठकर इतना घिनौना काम करते हैं, ऐसे लोगों पर आमजन को विश्वास नहीं करना चाहिए। 

गौरतलब है कि अलवर के मधुसूदन आश्रम के रामानुजाचार्य कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य उर्फ फलाहारी महाराज को आज दुष्कर्म के प्रयास मामले में छह अक्टूबर तक के लिए जेल भेज दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें