यौन शोषण के आरोप में घिरे फलाहारी बाबा को लेकर प्रतिदिन नए खुलासे आ रहे हैं। अलवर के इस बाबा की कराई गई मेडिकल जांच में सामने आया है कि बाबा नपुंसक नहीं है।
पुलिस ने जब बाबा से प्रारंभिक पूछताछ कि थी तब बाबा ने कहा था कि वह नपुंसक है। इसके बाद उसका मेडिकल कराया गया था। गौरतलब है कि अलवर से सबंध रखने वाले फलाहारी बाबा पर बिलासपुर की एक छात्रा ने दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद शनिवार को अलवर पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था।
अदालत ने बाबा को 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। वहीं इससे पूर्व फलाहारी बाबा पुलिस से बचने के प्रयास में कई दिनों तक बीमारी का बहाना बनाकर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती रहा।