फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में 'फलाहारी बाबा' है दुखी, जानिए कौन कर रहा है परेशान

Mon, 25 Sep 2017 01:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फलाहारी बाबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यौन शोषण के मामले न्यायिक अभिरक्षा के तहत जेल में बंद फलाहारी बाबा की एक-एक रात बड़ी दिक्कतों में कट रही है। अब तक आराम के साथ जीवन बीता रहे फलाहारी बाबा को अब न तो खाने को मनपंसद फल मिल रहे हैं और न ही आराम से सोने को मिल रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, अलवर के जिला काराग्रह में बलात्कार के मामले में बंद फलाहारी बाबा फिलहाल अन्य 60-70 विचाराधीन कैदियों के साथ एक बैरक में बंद है। केंद्रीय कारागार की सुरक्षा प्रहरी हरिमोहन शर्मा ने बताया कि बाबा ने कल केवल दो केला खाए थे। बाबा को शाम को जेल की डिस्पेंसरी में ड्रिप लगाई गई थी। आज बाबा स्वस्थ है और जेल के डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की निगरानी रख रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि बाबा को एक और जीव ने परेशान किया हुआ है, जिससे रात कटना बड़ा भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन

फर्श पर सोना और उनके डंक से खुद को बचाना

फलाहारी महाराज
जेल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बाबा अन्य कैदियों की तरह फर्श पर सो रहा है। रात भर नींद नहीं आई तो वह करवटें बदलता रहा और मच्छरों से परेशान रहा।

जेल के नियंमो के तहत विचाराधीन नए बंदियों से एक सप्ताह में केवल तीन व्यक्ति ही मिल सकते हैं। बाबा के शिष्य जेल में नारियल और फल फ्रूट लेकर गए थे। जेल प्रसासन ने नारियल पानी को अंदर नहीं ले जाने दिया। नियमों के अनुरूप कुछ फल भिजवाए थे। लेकिन बाबा ने बाहर से आये सभी फल वापिस करवा दिए। बाबा से मिलने आये लोगों को अन्य बंदियों के साथ मिलने दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें