पांच दिनों का दीपोत्सव शुरू हुए तीन दिन बीत चुके हैं और दो दिन बचे हैं, लेकिन यहां हर कोई व्हाट्स एप और फेसबुक देखता रहा। आखिर क्या था इन पर, जानिए...
दरअसल, यहां बात हो रही है दिवाली पर आने वाले मैसेज की। एक समय था जब लोग एक-दूसरे को दिवाली विश करने के लिए टेक्स्ट मैसेज भेजकर बधाइयां देते थे। जिसके लिए उन्हें अलग से पैसा चुकाना पड़ता था। अब बदलते दौर में इस टेक्स्ट मैसेज ने अपना रूप भी बदल लिया है और इसी का नया तरीका व्हाट्स एप-फेसबुक के जरिये सामने आया। दीपोत्सव के दौरान हर किसी के स्मार्ट फोन में दिवाली मैसेज की भरमार रही। परिचित अपने चाहने वालों को बधाइयां और शुभकामनाएं देते रहे तो मैसेज पाने वाल भी उन्हें अपने अंदाज में जवाब देते दिखा।
यही हाल त्यौंहारों के इस अवसर पर फेसबुक पर देखने को मिला। लोगों के फेसबुक वॉल दिवाली ग्रीटिंग्स से सजी नजर आईं। यहां भी एक लाइक के जरिये अपने दोस्तों को मैसेज मिलने की खुशी देखते ही बनी।
वहीं, लोगों का भी कहना है कि आज बदलती तकनीक ने उन्हें त्यौंहारों पर होने वाले मैसेज के अलग खर्चे से बचा लिया। अब तो केवल इंटरनेट की सहायता से ही एक-दूसरे को विश करना आसान हो गया है और इसके लिए कोई अलग से खर्चा भी नहीं देना पड़ता।