बदमाशों के बुलंद होते हौसलों का आलम यह है कि वे वारदात करने के बाद खुलेआम धमकियां भी दे रहे हैं।
जयपुर में कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां एक कॉलेज छात्रा घर जाने के लिए निकली तो दो युवकों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी पूरे शहर में कई घंटे तक छात्रा को घुमाते रहे और उसके साथ गाड़ी में अभद्रता भी की।
इस दौरान छात्रा चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन गाडी के कांच बंद होने के कारण उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी। इसके बाद आरोपी छात्रा को जयपुर शहर के पांच्यावाला क्षेत्र में उतारकर फरार हो गए। इसके बाद डरी सहमी छात्रा अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।