नगर परिषद के कर्मचारी से मारपीट करता एक अतिक्रमणकारी
- फोटो : amar ujala
अतिक्रमणकारियों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उनपर की जाने वाली कार्रवाईयों का भी कोई असर नहीं होता है। आज भी अलवर में अतिक्रमणकारियों ने अपना रौद्र रुप दिखाते हुए अतिक्रमण हटाने आए नगर परिषद के कर्मचारियों पर धावा बोल दिया।
आज तेज मंडी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कर्मचारी व अतिक्रमणकारियों में जमकर हाथापाई हुई। और कई लोगो के चोट भी आई। झगड़ा बढ़ते देख मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच बचाव कराया और मामला शांत किया। जिसके बाद नगर परिषद् ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरु की।