राजस्थान के सबसे बड़े जिले जैसलमेर में शनिवार देर रात आए तूफान और बारिश से जन—जीवन अस्तव्यस्त हो गया। तेज आंधी के कारण बिजली तंत्र गड़बड़ा गया और अधिकांश इलाकों में बिजली गुल हो गई।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात पश्चिमी राजस्था में अचानक मौसम का मिजाज बदला। अंधड़ के साथ बारिश हुई। गरमी से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिली, लेकिन अंधड़ से यहां कई कच्चे मकानों की छत उड़ गई। बिजली तंत्र अस्तव्यस्त होने से मोहनगढ़, रामगढ़ सहित ग्रामीण क्षेत्रों बिजली गुल हो गई। कई जगह खंभे गिरने की भी सूचना है। इसके चलते अधिकांश स्थानों पर बिजली व्यवस्था रविवार सुबह तक सामान्य नहीं हो पाई थी।