ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखकर सड़क पर निकलने वालों के लिए मंगलवार अ'मंगलवार साबित हुआ। राजस्थान में दो अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
पहला हादसा बूंदी जिले में हुआ। जहां एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक पर चार लोग सवार थे। इनमें से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि इस हादसे में एक मासूम बच गया। मृतकों में दो महिलाएं व एक पुरुष सम्मलित हैं।
ये लोग एक शादी समारोह से होकर वापस लौट रहे थे। वहीं नागौर जिले के लाडनूं में भी मंगलवार रात को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक बारात की बस ट्रक व ट्रैक्टर से टकरा गई।