ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के प्रमुख दीवान सैयद जैनुल आबेदीन अली खान
- फोटो : File
अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के प्रमुख दीवान सैयद जैनुल आबेदीन अली खान ने कश्मीर के हालातों पर चिंता जाहिर की और पत्थरबाजों को लेकर अपनी राय जताई।
दरगाह दीवान शनिवार को ख्वाजा साहब के धर्म गुरू हजरत ख्वाजा उस्मान हरवनी के उर्स के मौक पर आए जायरिनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कश्मीर के पत्थरबाज देशद्रोही है और इनसे बड़े देशद्रोही अलगाववादी नेता है, जो इन्हें उकसा रहे है। कश्मीर के पत्थरबाजों और आतंकवादियों को भगाने में मदद करने वाले इन अलगाववादियों पर नकेल कसना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि कश्मीर के मीरवायज जैसे नेता असल गुनहगार व देशद्रोही है, जो कश्मीरी युवकों को भड़का कर पाकिस्तान के मंसूबो को साकार कर रहे है। इन्ही की शह पर आतंकवादियों ने कश्मीर में स्कूल व कॉलेज जलाए और बंद करवाए।
इससे पहले दरगाह में जन्नती दरवाजा खोला और कुल की महफिल सजी। रात को शाही महफिल सजी जिसमें कव्वालों ने अपने कलाम पेश किए। उर्स में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न इलाकों से जायरीन अजमेर पहुंचे है।