फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मॉग ने की ट्रेनों की रफ्तार धीमी, दस घंटे तक लेट हैं कई ट्रेन

Mon, 13 Nov 2017 12:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में स्मॉग के कारण जनजीवन प्रभवित हो रहा है। कोहरे व स्मॉग का असर अब रेल यातायात पर भी दिखने लगा है।
विज्ञापन



राजस्थान के कोटा से निकलने वाले दिल्ली-मुम्बई अहम रूट की कई ट्रेनें रविवार को कोटा स्टेशन पर कई घंटे देरी से पहुंचीं। इसमें हजरत निजामुद्दीन से अर्णाकुलम दुरंतो एक्सप्रेस करीब 1.20 मिनट, जम्मूतवी-बांद्रा स्वराज एक्सप्रेस 2.15 मिनट, अमृतसर-बांद्रा पश्चिम एक्सप्रेस एक घंटे, त्रिवेन्द्रम-निजामुद्दीन राजधानी 3.30 मिनट, गांधीधाम कमाख्या करीब 3.35 मिनट, मुजफ्फरपुर-बांद्रा अवध एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से चली।  जबकि पटना से कोटा के बीच चलने वाली ट्रेन करीब नौ घंटे लेट रही।
Trending Videos
विज्ञापन

यात्रियों को करना पड़ रहा है मुश्किलों का सामना

फाइल फोटो।
ट्रेनों की आवाजाही पर पड़े असर के कारण यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कोटा रुट व्यवस्तम होने के कारण लेट चल रही ट्रेनों का असर अन्य गाड़ियों पर भी देखने को मिल रहा है।

रेलवे से जुड़े जानकारों के अनुसार अक्सर कोहरे के असर के कारण गाड़ियों के संचालन में असर दिखाई देता है। लेकिन इस बार कोहरे के साथ स्मॉग का भी प्रभाव गाड़ियों को लेट कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें