फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर से धरा गया पाकिस्तानी नागरिक पूर्व में भी कई बार आ चुका है भारत

Mon, 13 Nov 2017 11:59 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मोहम्मद हनीफ
विज्ञापन
बिना पासपोर्ट और वीजा के भारत में दाखिल होने वाले पाकिस्तान नागरिक मोहम्मद हनीफ से अब आर्मी इंटेलिजेंस की टीम भी पूछताछ कर रही है। अब तक की पूछताछ में कई चौंका देने वाले खुलासे सामने आए हैं।
विज्ञापन



दरअसल कराची के रहने वाले मोहम्मद हनीफ को कोटा के सुल्तानपुर से एक स्थानीय हिस्ट्रीशीटर खालिक हुसैन के यहां से गिरफ्तार किया गया था। रविवार को आरोपी मोहम्मद हनीफ को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

पूछताछ में सामने आया है कि हनीफ पूर्व में कई बार भारत आ चुका है। यहीं नहीं हनीफ को वर्ष 2006 में देश में ट्रेन में हुए बम विस्फोट के आरोप में अहमदाबाद से कई पाकिस्तानियों के साथ पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पनाह देने वाला अभी गिरफ्तार नहीं

गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO
इसके बाद वह 11 माह तक जेल में रहा। बाद में उसे डिपोर्ट कर दिया गया था। गौरतलब है कि बना पासपोर्ट और वीजा के के हनीफ नेपाल के रास्ते भारत पहुंचा है। वह सबसे पहले दिल्ली और फिर अजमेर गया।

इसके बाद वह कोटा के सुल्तानपुर हिस्ट्रीशीटर खालिक हुसैन के यहां पहुंचा। जानकारी के अनुसार खालिक हुसैन के कई कई रिश्तेदार पाकिस्तान में रहते हैं। एजेंसियों के अनुसार हनीफ को पनाह देने वाले खालिक हुसैन को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें