जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल जोधपुर प्रवास पर
- फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रभारी मंत्रियों ने भारी बारिश से प्रभावित इलाकों में कमान सम्हाल ली है।
राजस्थान के दक्षिणी-पश्चिमी इलाकों में भारी बारिश ने कुछ जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई बांध और तालाब लबालब हो गए है। कुछ जगह बांध टूटने से घरों में पानी भर गया है और लोग छतों पर शरण लेकर अपनी जान बचाने का प्रयास कर रहे है।
जोधपुर प्रभारी व प्रदेश के जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल आज जोधपुर पहुंचे और वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गोयल ने कहा कि जोधपुर शहर और जिले में बारिश ज्यादा नहीं है और यहां बारिश के दौरान डूबने से दो-तीन लोगों की मौतें हुई है। वह भी उनकी लापरवाही से हुई है। आपदा के तहत मुख्यमंत्री सहायता कोष ने उनके परिजनों को नियमानुसार आर्थिक मदद की जाएगी।
गोयल ने कहा कि संभाग के बाडमेर, सांचौर और जालोर में ज्यादा बारिश से हालात खराब हुए है। कई गांवों में बारिश का पानी भर गया है। बचाव राहत कार्य निरंतर रूप से जारी है।एनडीआरएफ की टीमें मौके पर भेजी गई है। हैलीकॉप्टर की मदद से भी पानी में फंसे लोगों को निकाल कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। आज अभी तक करीब 16 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।