फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी के भय से बेघर हुए 40 परिवार, आसमान के तले रहने को मजबूर

Fri, 06 Oct 2017 09:51 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पीड़ित
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन के तमाम दावों के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में दबंगई का अंत नहीं हो रहा है। ऐसा ही कुछ जैसलमेर में देखने को मिल रहा है। यहां के एक गांव में कुछ दिन पूर्व एक भोपे ने अपने भाईयों के साथ मिलकर एक लोक कलाकार की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन





यहीं नहीं मृतक के परिवार ने जब पुलिस ने मामला दर्ज कराया तब से उसके परिवार व अन्य परिवारों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस भय से 40 परिवार अपने गांव से 15 किलोमीटर एक अन्य गांव में खुले में रह रहे है।



मासूम बच्चों के साथ तीन दिन से रह रहे इन परिवारों के पास खाने—पीने तक के लिए कुछ नहीं है। जबकि पुलिस की ओर से अभी तक केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है। गौरतलब है कि 27 सितंबर को लोक कलाकार अहमद खां नजदकी के एक गांव में देवी के भजन गाने के लिए एक मंंदिर में गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रह पीड़ित

फाइल फोटो।
लेकिन वहां के भोपे रमेश कुमार व उसके भाईयों ने यह कहकर उसके साथ मारपीट कर दी कि उसके भजनों ने भोपे के शरीर में देवी नहीं आई। इस भय से अहमद खां मंदिर से भाग गया ले​किन आरोप है कि भोपे रमेश कुमार व उसके भाईयों ने रास्ते में रोककर अहमद खां के साथ और मारपीट की जिससे ​उसकी मौत हो गई। इसके बाद सोमवार को अहमद खां के परिवार ने मामला दर्ज कराया। लेकिन उसके बाद से उन्हें व अन्य परिवारों को इस सबंध में धमकियां मिल रही है। इस सबंध में वे जिले के एसपी से मिल चुके है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें