फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर में फंसी महिला को डेढ़ सौ मीटर तक घसीटती रही कार, देखें वीडियो

Wed, 28 Jun 2017 01:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कार के नीचे आई महिला
विज्ञापन
एक शराबी कार चालक ने टायर में फंसी महिला को देख कर भी कार नहीं रोकी और डेढ़ सौ मीटर तक घसीटता रहा। लोगों ने दौड़कर कार की खिड़की में से कार चालक पकड़ा। तब जाकर कार रुकी।
विज्ञापन


शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस लगाम लगाने में असफल ही रहती है। ताजा मामला राजस्थान के कश्मीर कहे जाने वाले माउंट आबू का है। यहां के मुख्य बाजार की ये घटना वीडियो में भी कैद हो गई है।

महिला को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। घटना के तहत एक कार स्कूटी सहित एक महिला को करीब 150 मीटर तक घसीटती हुई दिख रही है। गौरतलब है कि आबू में इन दिनों पर्यटक सीजन है और यहां काफी भीड़-भाड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में कर गया हद पार, कइयों को किया घायल

कार।
पु​लिस से मिली जानकारी के अनुसार वीडियो में दिख रही कार का चालक नशे में था। स्कूटी सवार महिला को घसीटने से पूर्व उसने और भी कई लोगों को घायल किया था।

अधिक नशे में होने के कारण वह ब्रेक नहीं लगा सका और स्कूटी सहित महिला को घसीटता ले गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बमुश्किल कार को रोका और चालक को उतारकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

देखें वीडियो-  #WATCH Mt Abu(Rajasthan):Drunk driver hits woman on scooty,drags both several meters before being stopped by ppl.Woman admitted to hospital pic.twitter.com/ADczX9yaXZ — ANI (@ANI_news) June 28, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें