एक 22 वर्षीय युवक पर शराब का नशा कुछ इस कदर सिर चढ़ गया कि उसने धारदार हथियार से अपना प्राइवेट पार्ट काट डाला। उसे लहुलुहान हालत में देख मां चिल्ला उठी, जिससे उसके घर भीड़ लग गई।
विज्ञापन
ये अजमेर जिले के किशनगढ़ का है। यहां के निवासी युवक ने शराब के नशे में अपना प्राईवेट पार्ट काट लिया। इसके बाद आसपास काफी लोग जमा हो गए, जिन्होंने उसे पास ही स्थित यज्ञ नारायण अस्पताल पहुंचाया। इस अस्पताल से उसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल रैफर कर दिया गया।