फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा चाहिए तो आज ही ले आईए, कल रहेगी हड़ताल

Mon, 29 May 2017 03:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
दवाइयां - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
अगर आपको दवा चाहिए तो आज ही ले लीजिए। कल दवा विक्रेताओं की हड़ताल रहेगी। प्रदेश की 50 हजार दवा की दुकानें बंद रहेंगी। जानकारी के मुताबिक देश भर में  सभी दवा विक्रेता आगामी 30 मई को हड़ताल पर जाएंगे। उनका कहना है कि सरकार की नीतियों से उन्हें कारोबार को नुकसान हो रहा है और इसी के चलते वे हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन


इधर, राजस्थान कैमिस्ट एसोसिएशन व जयपुर कैमिस्ट एसोसिएशन ने भी इस हड़ताल का समर्थन किया है। प्रदेश में करीब पचास हजार दुकानें हैं जो इस हड़ताल के दौरान बंद रहेगी। जहां तक बात जयपुर की है पांच हजार दवा की दुकानों पर ताला लगा रहेगा। इस बारे मे  जयपुर कैमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरीश कौशिक ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से ऑनलाइन दवा का विक्रय तथा ई-पोर्टल की नीति प्रस्तावित की गई है, जो अव्यवहारिक नजर आती है।

दवा विक्रेताओं का कहना है कि रेग्युलेशन्स के चलते उनके दवाओं की बिक्री पर मुनाफे का मार्जिन काफी कम रह गया है। सरकार से कई बार इस बारे में बात हो गई है लेकिन कोई समाधान नहीं मिल सकता है। ऐसे में अब जाकर हड़ताल का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें