पुलिस की गिरफ्त में हरियाणा निवासी तस्कर
- फोटो : Amar Ujala
अजमेर में जीआरपी थाना पुलिस ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर 4 किलो 800 ग्राम डोडा पोस्त के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया तस्कर हरियाणा के करनाल का रहने वाला है।
जीआरपी थानाधिकारी चौथमल ने बताया कि मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। उसे रोककर बैग की तलाशी ली तो उसमें से 4 किलो 800 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। इस संबंध में जब पूछा गया तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया। थानाधिकारी चौथमल ने कहा कि पकड़ा गया तस्कर हरियाणा के करनाल निवासी 24 वर्षीय काबल सिंह है।
काबल सिंह ने कहां से नशे की खेप खरीदी और कहां डिलिवरी देनी थी इस संबंध में रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। काबल सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।