फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doctor's Strike : पहली बार शीतकालीन अवकाश में खुलेगा हाईकोर्ट, स्पेशल बैंच का गठन

Sun, 24 Dec 2017 06:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
एक सरकारी अस्पताल में खाली पड़ा डॉक्टर का चेंबर और बाहर लाइन में लगे मरीज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजस्थान में डॉक्टर्स हड़ताल को लेकर हाईकोर्ट ने भी गंभीरता दिखाई है। हाईकोर्ट ने मामले में त्वरित एक्शन लेते हुए छुट्टी के दिन कल सुबह सुनवाई तय की है। इसके लिए स्पेशल वेकेशन बैंच का गठन किया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, पिछले कई दिनों से जारी हड़ताल को लेकर डॉ.अभिनव शर्मा की ओर से हड़ताली डॉक्टर्स के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई करने की गुहार करते हुए मुख्य न्यायाधीश के समक्ष प्रार्थना पत्र पेश किया गया था। इस पर सीजे की ओर से मामले में सुनवाई के लिए स्पेशल वेकेशन बैंच का गठन किया है। सीजे प्रदीप नन्द्राजोग की खंडपीठ कल सुबह साढ़े दस बजे मामले की सुनवाई करेगी। बताया जा रहा है कि ऐसा प्रदेश में पहली बार है कि शीतकालीन अवकाश के दौरान क्रिसमस के दिन हाईकोर्ट खुलेगा।

गौरतलब है कि हाईकोर्ट के नियम 250 के तहत मुख्य न्यायाधीश को स्पेशल बैंच का गठन कर सुनवाई करने का अधिकार है।
विज्ञापन

यह बताया गया है प्रार्थना पत्र में

एसएमएस अस्पताल जयपुर
याचिकाकर्ता अभिनव शर्मा की ओर से पेश प्रार्थना पत्र में कहा गया था कि अजय चौधरी सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर डॉक्टर्स को काम पर न लौटने की अपील कर रहे हैं। साथ ही, 25 दिसंबर को महाबंद का एलान भी किया गया है। जबकि गत सात दिनों में राजस्थान में डॉक्टर्स हड़ताल के कारण 50 से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है।

ऐसे में आमजन को चिकित्सकों की दया पर नहीं छोड़ा जा सकता। प्रार्थना पत्र में कहा गया था कि अदालत में लंबित अवमानना प्रार्थना पत्र पर जल्द ही सुनवाई की जाए।

गौरतलब है कि पिछले माह भी राजस्थान के सेवारत चिकित्सकों ने हड़ताल की थी। इसके बाद उनकी मांगों में से कई मांगे सरकार ने मान ली और कुछ विचाराधीन है। इसके बावजूद भी डॉक्टर अब फिर हड़ताल पर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें