फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर में घर—घर कचरा संग्रहण योजना शुरु

Sat, 17 Jun 2017 07:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
हरी झंड़ी दिखाते गुलाबचंद कटारिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झीलों की नगरी उदयपुर में घर—घर कचरा संग्रहण योजना की शुरुआत शनिवार से हुई। यूआईटी परिसर में आयोजित एक समारोह में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कचरा संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
विज्ञापन


इस मौके पर गृहमंत्री कटारिया ने कहा कि झीलों के शहर को स्मार्ट बनाने में दोनों नगर निकाय जुटे हुए हैं। उन्होने शहर को शीघ्र ओडीएफ करने की दिशा में आगे बढ़ने का आग्रह करते हुए नागरिकों से सहयोग की अपील की।

न्यास अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली ने बताया कि प्रथम चरण में शहर के उत्तर एवं उत्तर पश्चिम में न्यास द्वारा विकसित 57 कॉलोनियों में यह व्यवस्था शुरु की गई है। अगले चरण में अन्य कॉलोनियों में इस कार्य का विस्तार किया जाएगा। करीब एक करोड़ 35 लाख में एक साल के लिए हरियाणा की अनुभवी फर्म को यह कार्य सौंपा गया है। कुल 10 वाहन लगाए गए हैं जो चित्रकूट नगर, भुवाणा, फ्लोरा काम्पलेक्स, नवरतन, टेक्नोक्रेट, महाप्रज्ञ विहारस, गांधी नगर, गरीब नवाज आदि कालोनियों से कचरा संग्रह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें