बैठक में चर्चा करते हुए मेयर अशोक लाहोटी
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर में चारदीवारी के छह वार्डों में 17 जून से डोर टू डोर कचरा संग्रहण शुरू किया जाएगा। इसे लेकर रविवार को मेयर अशोक लाहोटी और वार्ड के पार्षदों के बीच बैठक हुई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि चारदीवारी के वार्ड नंबर 74, 75, 76, 77, 73, 66 में डोर टू डोर कचरा संग्रहण शुरू किया जाएगा। लाहोटी ने बीवीजी कंपनी के प्रतिनिधि से वार्डों में शुरू होने वाले डोर टू डोर कचरा संग्रहण का रूट बनाने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने पार्षदों से डोर टू डोर कचरा संग्रहण की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में परकोटे में स्थित गंदी गलियों के सफाई कार्य की प्रगति की समीक्षा भी की गई। इसके साथ ही बैठक में तय किया गया कि 23 जून से वार्ड 71, 72 और 78 में भी डोर टू डोर कचरा संग्रहण शुरू किया जाएगा।
बैठक में बैठक में विधायक मोहनलाल गुप्ता, उपमहापौर मनोज भारद्वाज, पार्षद विजय कुमार सोनी, पार्षद विकास कोठारी, पार्षद प्रकाश गुप्ता, पार्षद राजेश बिवाल, पूर्व पार्षद अजय यादव एवं राजेश आकड़ ने हिस्सा लिया।