लगातार दम तोड़ते मरीजों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। बीते चार दिनों से राजस्थान में डॉक्टर हड़ताल पर है। बृहस्पतिवार देर रात तक चली सरकार और हड़ताली डॉक्टरों के बीच वार्ता फिर से विफल हो गई। वहीं सरकार ने रेस्मा के तहत हड़ताली डॉक्टरों के नेताओं को गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए है।
बीती पूरी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने दबिश दी है। हालांकि राजस्थान में सरकार की ओर से रेस्मा लगाए जाने के बाद से ही बड़े चिकित्सक नेता भूमिगत हो गए है। इससे पूर्व बृहस्पतिवार शाम को जयपुर सचिवालय में प्रारंभ हुई वार्ता में कई मांगों पर बनी सहमति के बाद भी हड़ताल खत्म नहीं हो सकी।
जहां हड़ताली चिकित्सकों ने मेडिकल सेक्रेट्री आनंद कुमार व वित्त विभाग के एसीएस डी बी गुप्ता पर अभद्रता करने का आरोप लगाया।