फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटी में डॉक्टरों का झगड़ा: हाईकोर्ट ने सुबह लिया प्रसंज्ञान और दोपहर में दिए ये निर्देश

Wed, 30 Aug 2017 04:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान
विज्ञापन
आॅपरेशन थियेटर में डॉक्टरों के बीच हुई तू-तू मैं-मैं के मामले में हाईकोर्ट ने गंभीरता दिखाई है। सुबह इस मामले में प्रसंज्ञान लिया और दोपहर में तलब हुए कलक्टर और एडीएम से चार सितंबर तक रिपोर्ट तलब की है। साथ ही जांच कमेटी में एक न्यायिक अधिकारी को शामिल करने के आदेश दिए है।  
विज्ञापन


जोधपुर के उम्मेद अस्पताल के आॅपरेशन थियेटर में डॉक्टरों के बीच हुई कहासुनी के मामले को लेकर आज दोपहर में राजस्थान हाईकोर्ट में जोधपुर जिला कलक्टर रविकुमार सुरपुरा व एडीएम सिटी सीमा कविया पेश हुए। राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस जीके व्यास व जस्टिस मनोज गर्ग की खंडपीठ ने कलक्टर को निर्देश दिए हैं कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो। इससे पहले हाईकोर्ट विधिक समिति ने मामले में अपनी रिपोर्ट पेश की।

रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद हाईकोर्ट ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया और आदेश दिया है कि राज्य सरकार की ओर से बनाई गई जांच कमेटी में एक न्यायिक अधिकारी को भी शामिल किया जाए। कोर्ट ने कलक्टर को निर्देश दिए हैं कि जांच कमेटी में न्यायिक अधिकारी को शामिल करने के साथ चार सितम्बर तक पूरी जांच रिपोर्ट तैयार कर कोर्ट में पेश की जाए।
विज्ञापन


हालांकि, इस दौरान जिला कलक्टर ने अब तक की पूरी जांच से भी हाईकोर्ट को अवगत करवाया है। हाईकोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ता एमएस सिंघवी को इस मामले में न्यायमित्र नियुक्त किया है।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने पर उड़ी नींद

डेमो इमेज
गौरतलब है कि जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में ऑपरेशन के बीच में ही थियेटर में मौजूद डॉक्टरों के झगड़े और लापरवाही पर राजस्थान हाईकोर्ट की मुख्यपीठ ने प्रसंज्ञान लेते हुए आज दो बजे तक रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए थे।

मामले के अनुसार बीते दिन उम्मेद अस्पताल में एक महिला के सिजेरियन के दौरान एनेस्थेटिक डॉ. एमएल टांक और गायनिक डॉ. अशोक नैनीवाल के बीच थियेटर में ही भिडंत हो गई थी। इस दौरान एक महिला का प्रसव होना था जिसका ऑपरेशन चल रहा था। वहीं, दूसरी ओर एक महिला की बच्ची की मौत भी हो गई थी। दो मामले एक साथ होने के बाद भी उम्मेद अस्पताल प्रशासन गंभीर नही हुआ था। जब दोनों चिकित्सको के झगड़े का विडियो वायरल हुआ तो उम्मेद अस्पताल प्रशासन की नींद उड़ी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें