फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: चुनाव की रणनीति तैयार करने जयपुर में संभाग कार्यक्रम आज, पांच जिलों से जुटेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

Sat, 01 Apr 2023 01:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

जयपुर के सांगानेर स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी  का संभाग स्तरीय कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
जयपुर में संभाग कार्यक्रम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभी से सक्रिय हो गई है। चुनाव नजदीक हैं और ऐसे में राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने से कांग्रेस के लिए मुश्किल की घड़ी है। प्रदेश में 9 महीने बाद ही चुनाव होने हैं। ऐसे में संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए मोदी सरकार के खिलाफ लड़ाई के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


संभाग स्तरीय कार्यक्रमों का समापन आज जयपुर संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ हो जाएगा। आज का संभाग कार्यक्रम दोपहर 3 बजे सांगानेर स्टेडियम में होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश प्रभारी सतविंदर सिंह रंधावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।



सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी
चर्चा है कि इस संभाग स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में अभी से ही उतरने का टास्क देंगे। साथ ही घर-घर जाकर राज्य सरकार की उपलब्धियों का बखान करें। साथ ही राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त कराए जाने के पीछे केंद्र सरकार के षड्यंत्र को भी लोगों तक पहुंचाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें