फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ एवं अतिवृष्टि इलाकों में नहीं होगी 'रसद' की कमी

Fri, 28 Jul 2017 06:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
प्रदेश में जिन इलाकों में मानसून कहर बरपा रहा है, वहां त्रस्त लोगों को रसद विभाग की ओर से ज्यादा से ज्यादा मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इनमें बाढ़ एवं अतिवृष्टि संभावित क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को समय पर केरोसीन, रसोई गैस एवं अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की आवश्यकतानुसार आपूर्ति होगी।
विज्ञापन


खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से प्रदेश के सभी जिला कलक्टर, जिला रसद अधिकारी एवं इंडियन ऑयल कॉरर्पोरेशन लि. के राज्य स्तरीय समन्वयक को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग के निर्देशानुसार बाढ़ प्रभावित लोगों को जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाया जाना आवश्यक है। जिला कलक्टर अपने जिले में बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों का चिन्हिकरण करके उन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न, केरोसीन, रसोई गैस एवं अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की समय पर आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति में निःशुल्क भोजन पैकेट इत्यादि जरूरत के सामान मुहैया कराने के लिए जिले के स्वैच्छिक संगठनों को भी मदद में पहल के लिए सहयोग प्रदान करने की दिशा में प्रेरित किया जाए। साथ ही तेल कम्पनियां पेट्रोल पम्प एवं गैस एजेन्सियों को निर्देशित करें कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के नजदीक पेट्रोल पम्प एवं गैस एजेन्सियां अपने यहां रिजर्व में पेट्रोल-डीजल तथा गैस पर्याप्त मात्र में रखें। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की राशन की दुकानों में खाद्य सामग्री व केरोसीन आपातकालीन स्थिति के लिए सुरक्षित रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें