फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

95 विद्यार्थियों को 1.25 लाख रुपए की स्कॉलरशिप वितरित

Sun, 23 Jul 2017 08:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
स्कॉलरशिप वितरण समारोह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सिन्धी समाज महासमिति व सांई बाबा मंदिर के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को स्कॉलरशिप वितरण समारोह आयोजित किया गया।  
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजस्व मण्डल के रजिस्ट्रार सुरेश सिन्धी ने पढ़ाई के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि व्यापार के लिए टैक्निकल ज्ञान भी जरूरी है। बच्चें पढ़ाई के साथ—साथ मनोरंजन की ओर भी ध्यान देना चाहिए। समिति के महासचिव हरी चन्दनानी ने बताया कि स्वामी हिरदाराम की प्रेरणा से पिछले 4 वर्षो से स्नातक, स्नातकोत्तर, सी.ए., एम.बी.बी.एस., इजिंनियरिंग, एम.सी.ए., आई.टी., एम.एस. और राजस्थान व केन्द्रिय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 8, 10 और 12 में सिंधी समाज के सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले चयनित 95 छात्र छात्राओं को स्कॅालरशिप व स्मृति चिन्ह देकर समाज के दानदाता उन्हें पढ़ने में जो मदद कर रहे है। इससे होनहार बच्चे पढ़ाई कर अपने लक्ष्य को पाने में काफी मदद मिल रही है। कक्षा 8वीं से कॉलेज तक के पढ़ने वाले 95 सिन्धी छात्र छात्राओं को 1.25 लाख रुपए की स्कॉलरशिप वितरित गई। इस अवसर पर महासमिति की ओर से प्रकाशित पुस्तक ‘सिन्धी एट द अजमेर’ सभी विद्यार्थियों को व एक साईकिल दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें