फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या वाकई मुख्यमंत्री राजे के सिपेहसलार धमका रहें है लोगों को

Thu, 06 Apr 2017 11:53 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
विज्ञापन
धौलपुर में नौ अप्रेल को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही आरोप—प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। धौलपुर दौर पर पहुंचे राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत से बुधवार को कांग्रेस नेताओं ने मुलाकात कर भाजपा नेताओं व सरकारी अधिकारियों की शिकायत की।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मंत्री युनूस खान, मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेन्द्र कमठान व अल्पसंख्यक विकास परिषद के अध्यक्ष सगीर खान लोगों को धमका रहें है और भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए लालच दे रहें है। कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सहप्रभारी मिर्जा इरशाद बेग के नेतृत्व में भगत से मिला। गौरतलब है कि पूर्व में भी कांग्रेस की शिकायत पर ही भाजपा प्रत्याशी के पति व पूर्व विधायक बी एल कुशवाह को धौलपुर जेल से श्रीगंगानगर जेल में शिफ्ट किया गया था।

कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल ने बुधवार को चुनाव के दौरान धौलपुर में शराब वितरण पर भर रोक लगाने की मांग की। वहीं कांग्रेस का आरोप है सरकारी अधिकारी कड़ाई से आचार सहिंता का पालन नहीं करवा रहें है।
विज्ञापन


धौलपुर उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार सात अप्रेल की शाम को पांच बजे समाप्त होगा। इससे पूर्व कांग्रेस व भाजपा के शीर्ष नेताओं ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगाई हुई है। जहां एक ओर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे स्वयं चुनाव प्रचार का मैनेजमेंट देख रही है।

इधर, दूसरी और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट कांग्रेस के चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए। धौलपुर उपचुनाव में जहां भाजपा की प्रत्याशी शोभारानी कुशवाह है वहीं कांग्रेस ने दिग्गज नेता व पूर्व विधायक बनवारी लाल शर्मा पर दांव लगाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें