फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरण शिकार मामला: 30 अगस्त को होगी मामले पर अगली सुनवाई

Tue, 22 Aug 2017 04:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सलमान खान
विज्ञापन
बहुचर्चित कांकाणी हिरण शिकार के मामले में आज सीजेएम ग्रामीण कोर्ट में अभियोजन पक्ष की ओर से पेश एक प्रार्थना पत्र पर सुनवाई नहीं हो पाई। तत्कालीन वन अधिकारी ललित बोडा ने अभियोजन पक्ष के जरिये एक प्रार्थना पत्र पेश किया था, जिसमें फिल्म अभिनेता सलमान खान के विरूद्ध कारवाई के लिए मांग की गई थी।
विज्ञापन


प्रार्थना पत्र में बताया गया कि सलमान खान को व्यक्तिगत रूप से तलब करने के बावजूद कान में दर्द का बहाना कर कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ जबकि उसी दिन सलमान खान जम्मू कश्मीर में फिल्म बजरंगी भाई जान की शूटिंग कर रहा था। ऐसे में उसने कोर्ट को गुमराह करने का प्रयास किया था।

इस प्रार्थना पत्र पर आज सुनवाई व बहस होनी थी लेकिन सुनवाई नहीं हो पाई अब इस मामले में 30 अगस्त को सुनवाई होगी। गौरतलब है कि फिल्म हम साथ साथ है कि शूटिंग के दौरान साल 1998 में अभिनेता सलमान खान,सैफअली खान,नीलम,तब्बू व सोनाली बेन्द्रे पर काले हिरणो के शिकार को मामला लूणी थाने में दर्ज हुआ था जिसका ट्रायल सीजेएम ग्रामीण कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें