स्वास्थ्य सेवाओं में हो रही लापरवाही आम लोगों की मौत का कारण बन रही है। मानसून सीजन के कारण एक बार फिर से स्वाइन फ्लू का कहर राजस्थान में देखने को मिल रहा है।
हाल में एक भाजपा विधायक कीर्ति कुमारी की स्वाइन फ्लू से हुई मौत के बाद सरकार भी सकते में है।
वहीं राज्य मानवाधिकार आयोग ने भी स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए क्या कदम उठाए गए है और विधायक की मौत के कारणों पर जवाब मांगा। वहीं मंगलवार को राजधानी जयपुर में एक और व्यक्ति की स्वाइन फ्लू के कारण मौत हो गई।