फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार हो रही है इस बीमारी से मौत, मानवाधिकार आयोग ने मांगा जवाब

Wed, 30 Aug 2017 03:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
swine flu
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं में हो रही लापरवाही आम लोगों की मौत का कारण बन रही है। मानसून सीजन के कारण एक बार फिर से स्वाइन फ्लू का कहर राजस्थान में देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


हाल में एक भाजपा विधायक कीर्ति कुमारी की स्वाइन फ्लू से हुई मौत के बाद सरकार भी सकते में है।

वहीं राज्य मानवाधिकार आयोग ने भी स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए क्या कदम उठाए गए है और विधायक की मौत के कारणों पर जवाब मांगा। वहीं मंगलवार को राजधानी जयपुर में एक और व्यक्ति की स्वाइन फ्लू के कारण मौत हो गई। 
विज्ञापन

बढ़ रहा है मौतों का आंकड़ा

फाइल फोटो।
जबकि 14 नए स्वाइन फ्लू के मामले अकेले जयपुर में सामने आए है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष स्वाइन फ्लू के कारण राजस्थान में मरने वालों की संख्या 82 तक जा पहुंची है।

जबकि पॉजिटिव मरीजों की संख्या 900 से अधिक हो गई है। जबकि राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएमएस में स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों को हो रही परेशानी को लेकर भी राज्य सरकार पर सवाल उठ रहें है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या में और ईजाफा हो सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें