फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या, सड़क किनारे पड़ा मिला युवक

Tue, 28 Nov 2017 05:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उदयपुर शहर के सुखेर क्षेत्र के चित्रकूट नगर में आज निर्माणाधीन ईएसआई हॉस्पिटल के पास किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पर पत्थरों से वार के निशान हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उदयपुर शहर के नए आरटीओ-अंबेरी मार्ग पर आज सुबह भैरवगढ़ रिसोर्ट व निर्माणाधीन ईएसआई हॉस्पिटल के बीच सड़क किनारे युवक का शव मिला। सूचना पर सुखेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया युवक की पहचान छोटा भोईवाड़ा निवासी विनोद उर्फ कालू के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया मृतक की मौत पत्थरों से पीट-पीटकर सिर फोड़ देने से हुई लगती है। हालांकि, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें