फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के 47 हजार स्कूल 30 को रहेंगे बंद, जानिए क्यों

Tue, 28 Nov 2017 05:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
एसोसिएशन के पदाधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्थान में आगामी 30 नवम्बर को 47 हजार निजी स्कूल बंद रहेंगे। इसकी घोषणा राजस्थान प्राइवेट एज्युकेशन एसोसिएशन की ओर से की गई। एसोसिएशन के अनुसार यदि इसके बाद भी उनक मांगें पूरी नहीं होती तो अनिश्चितकाल के लिए स्कूल बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन


राजस्थान प्राइवेट एज्युकेशन एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की नीतियों से निजी शिक्षण संस्थान बेहद त्रस्त है। आए दिन नियम थोप दिए जाते हैं जिससे निजी स्कूल का संचालन कर पाना भी बेहद मुश्किल हो रहा है। इस संबंध में कई बार ज्ञापन देकर नियमों में शिथिलता बरतने की मांग की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसके चलते 30 नवम्बर को प्रदेशभर की 47 हजार स्कूलों को बंद करने का निर्णय किया गया।

उन्होंने बताया कि इस हड़ताल के दिन सभी निजी स्कूल संचालक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बाहर धरना देंगे। यहां पर शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी को वार्ता के लिए बुलाया जाएगा। यदि उनकी मांगे मान ली जाती हैं तो 1 दिसम्बर से स्कूल यथावत चलेंगे। अन्यथा धरना और हड़ताल मांगे नहीं माने जाने तक चलेगी। शर्मा ने बताया कि आज भी 60 लाख बच्चें निजी स्कूल में पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें