फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप के पीछे लटकी और छत पर बैठी थीं सवारियां, हादसे के बाद सड़क पर बिछी लाशें

Sat, 09 Dec 2017 06:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
दौसा जिला अस्पताल
विज्ञापन
ओवरलोडिंग का बुरा नतीजा आज सड़क पर एक बार फिर देखने को मिला जब एक हादसे में देखते ही देखते सड़क पर कई जिंदगियां बिखर गईं। सड़क पर एक बड़ी लापरवाही ने आधा दर्जन से अधिक लोगों की जान ले ली।
विज्ञापन


राजस्थान के दौसा जिले में आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-11 पर सवारियों से खचाखच भरी एक जीप और ट्रक में जोरदार टक्कर के बाद आज 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें से मौके पर चार जनों ने दम तोड़ दिया, जबकि एक की अस्पताल ले जाते समय और दो की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ये हादसा दौसा जिले के भांडारेज मोड़ के पास हुआ जहां दौसा से सिकंदरा की ओर जा रही सवारियों से ओवरलोड जीप आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे के समय जीप पूरी तरह से ओवरलोड थी। जीप की छत तक पर लोग लदे हुए थे और कई लोग जीप के पीछे भी लटके हुए थे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तीन जगह नाकाबंदी, फिर भी बेधड़क ओवरलोडिंग

हादसे में घायल एक शख्स - फोटो : Amar Ujala
हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत ही स्थानीय अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। इस दौरान एक घायल ने तो रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। बताया गया है कि हादसे में गंभीर रूप से घायल करीब 5 लोगों को जयपुर रैफर किया गया है।

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। उन्होंने पुलिस और परिवहन विभाग की ओवरलोडिंग को लेकर की जाने वाली कार्रवाई पर कई तरह के सवाल खड़े किए हैं। नाराज स्थानीय लोगों के अनुसार परिवहन विभाग नेश्नल हाइवे पर ही ओवरलोडिंग क्यों और कैसे नहीं रोक पाता है, जबकि हर टोल नाके पर हाइवे पेट्रोलिंग की गाड़ी खड़ी रहती है, वहीं दूसरी और पुलिस द्वारा भी आगरा रोड पर सिकंदरा, भरतपुर, बस्सी आदि जगहो पर नाकेबंदी की जाती है। फिर भी ओवरलोडेड गाड़ियां बेधड़क हाइवे पर घूमती दिखाई दे जाती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें