फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्प दंश से बेटी की मौत, पिता अस्पताल में

Mon, 17 Jul 2017 03:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सांप - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कमरे में सो रहे पिता-पुत्री को सांप ने डस लिया। सर्पदंश की इस घटना में पुत्री की मौत हो गई जबकि पिता को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती करवाया है। लोगों ने सांप को मौके पर ही मार डाला।
विज्ञापन


मामला कोटा के पास सीमलिया कस्बे का है। यहां बीती रात मांगीलाल और उसकी बेटी कविता को सांप ने डस लिया। इस हादसे में 12 साल की कविता की मौके पर ही मौत हो गई। पिता मांगीलाल को गंभीर हालात से को कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

बताया जा रहा है कि पिता-पुत्री दोनों एक कमरे में सो रहे थे। देर रात मांगीलाल ने बेटी के तड़पने की आहट सुनाई दी। उसने उठकर देखा तो उसकी बेटी के मुंह से झाग निकलता दिखाई दिया। मांगीलाल कुछ समझ पाता इससे पहले टपरीनुमा कमरे की छत से सांप गिरा और उसे भी डस लिया। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। घटना के बाद गुस्साएं लोगों ने सांप को मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें