फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले भभका सिलेंडर, गिरने लगी पट्टियां और फिर ऐसी हो गई उस इंसान की हालत

Mon, 18 Sep 2017 06:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
झुलसा हुआ व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक व्यक्ति के लिए आज की सुबह बेहद खतरनाक रही। पहले लीकेज के कारण गैस सिलेंडर धधका और देखते ही देखते उसके मकान की पट्टियां तड़क कर नीचे आ गिरी। आग में झुलसे व्यक्ति ने जैसे तैसे बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


घटना अजमेर के मांगलियावास थाना क्षेत्र के कोटाज गांव की है। स्थानीय निवासी नाहर सिंह रावत ने बताया कि उसका रिश्तेदार बीरम सिंह रावत अपने घर में अकेला था। सोमवार सुबह उसने चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस स्टोव जलाने की कोशिश की, गैस लीकेज के कारण वह भभक उठा। सिलेंडर ने आग पकड़ ली और जोरदार धमाका हुआ। 
 
देखते ही देखते मकान की पट्टियां नीचे आ गिरी। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके  पर पहुंचे और तब तक मकान में फंसा बीरमसिंह जैसे—तैसे बाहर निकल आया। उसे गंभीर हालात में जेएलएन अस्पताल भिजवाया है। फिलहाल बीरम सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने बीरम सिंह को सरकार से मुआवजा दिलवाने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें