फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर उपद्रव: 24 घंटे के लिए बढ़ाया कर्फ्यू, इंटरनेट सेवाएं भी रहेंगी ठप

Sun, 10 Sep 2017 02:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कर्फ्यूग्रस्त रामगंज इलाके का नजारा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जयपुर में उपद्रव से प्रभावित क्षेत्रों में दूसरे दिन भी रात भर कर्फ्यू जारी रहा वहीं प्रशासन ने अभी कर्फ्यू  की अवधि को 24 घंटों के लिए बढ़ा दिया है। पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने शनिवार देर शाम स्थितियों को जायजा लेने के बाद ये आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को भी पुलिस और प्रशासन ने शुक्रवार देर रात हुए बवाल के बाद लगाए गए कर्फ्यू के दौरान बने हालातों को लेकर समीक्षा की। समीक्षा के बाद डीसीपी नॉर्थ सतेंद्र कुमार ने पत्रकारों को बताया कि अभी जयपुर के चार थाना इलाकों में कर्फ्यू जारी रहेगा और जब तक उपद्रव में मारे युवक के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो जाता तब तक कर्फ्यू में किसी तरह की कोई ढील नहीं दी जाएगी। 

रामगंज थाने में शनिवार को हुई प्रेसवार्ता में बताया गया कि जयपुर में शुक्रवार रात को हुए उपद्रव में उपद्रवियों ने करीब दो दर्जन वाहनों में तोड़फोड़ की है और चार गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इधर, जयपुर जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के सभी थाना इलाकों में इंटरनेट सेवाएं रविवार रात 12 बजे तक के लिए बंद रखी जाएंगी और कर्फ्यू हटने के बाद ही इंटरनेट सेवाएं शुरु करने का निर्णल लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो फुटेज के आधार पर की जाएगी आरोपियों की तलाश

डेमो इमेज - फोटो : amar ujala
डीसीपी नॉर्थ सतेंद्र कुमार ने बताया कि जयपुर के रामगंज इलाके में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच अचानक उपजे तनाव की जांच कर्फ्यू में ढील के बाद की जाएगी। कुमार ने कहा कि इस पूरे विवाद की जांच आमेर उपखंड के न्यायिक मजिस्ट्रेट से कराई जाएगी।

पुलिस अपने स्तर पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तनाव पैदा करने वाले उपद्रवियों को चिन्हित करेगी और उनपर उचित से उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को हुए तनाव के बीच पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में एक युवक की मौत हो जाने के बाद मृतक के परिजनों ने उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की है। मृतक के परिजनों ने ​मांगे नहीं माने जाने तक शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें