फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी पैलेस में कल से शुरु होगा सांस्कृतिक विरासत प्रशिक्षण शिविर

Sun, 21 May 2017 04:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
सांस्कृतिक विरासत प्रशिक्षण शिविर - फोटो : File photo
विज्ञापन
जयपुर के सिटी पैलेस संग्रहालय में 22 मई से निःशुल्क सांस्कृतिक विरासत प्रशिक्षण शिविर आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


सिटी पैलेस संग्रहालय की ट्रस्टी सचिव एवं विधायक दीयाकुमारी सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे शिविर का उद्घाटन करेगी। ये शिविर महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय संग्रहालय, रंगरीत संस्था एवं सरस्वती कला केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


दीया कुमारी ने बताया कि उभरते कलाकारों को प्राचीन एवं समृद्ध कलाओं से रूबरू कराने के उद्देश्य से गर्मी की छुट्टियों में एक माह के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में पारम्परिक चित्रकला का प्रशिक्षण रामू रामदेव, श्यामू रामदेव, लक्ष्मीनारायण कुमावत, बाबूलाल मारोठिया एवं बद्रीनारायण देंगे जबकि कथक एवं लोक नृत्य अदिति जैनय गिटार एवं सितार वादन प्रशिक्षण पंडित हरिहर भट्ट तथा गौरव भट्टय योग राजस्थान स्वास्थ्य योग परिषद और फोटोग्राफी का प्रशिक्षण योगेन्द्र गुप्ता देंगे। बांसुरी आरडी गौड़, नाट्य कला का सरताज नारायण माथुर एवं सुगम संगीत अहमद हुसैन एवं मोहम्मद हुसैन के निर्देशन में प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें